नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय रजाकपुर में संकुल स्तरीय टी एल एम मेला का आयोजन किया गया।मेला का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम मो अजहर हुसैन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राहुल रंजन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अध्यक्षता अरुण कुमार एवं संचालन पृथ्वीराज ने किया।मेले में संकुलाधीन मध्य विद्यालय रजाकपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का, प्राथमिक विद्यालय डुमरिया,प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर एवं एमपीएस रजाकपुर के प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने द्वारा विभिन्न विषयों पर तैयार किया गया टी एल एम पर प्रस्तुतीकरण दिया। पांच सदस्यीय निर्णायक मंडलों में सिकंदर सहनी,कुमुद रंजन,संजीत कुमार, ज्योति कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी के निर्णयानुसार समन्वयक द्वारा परिणाम की घोषणा की गई।
संकुल स्तर पर शुभम कुमार अंग्रेजी व बालेश्वर तांती हिंदी में दोनों उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का, राम मोहन सिंह गणित प्राथमिक विद्यालय डुमरिया एवं रामकुमार पर्यावरण विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस प्रकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का प्रथम, प्राथमिक विद्यालय डुमरिया द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर मध्य विद्यालय रजाकपुर रहा।प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक शंभू महतो,सरोज कुमार महतो,अशोक कुमार शर्मा,प्रियदर्शन कुमार, राजेश कुमार चौधरी संहित अन्य शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।
