गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के अकहा गांव वार्ड 15 में अचानक लगी आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। आग ब्रजभूषण चौधरी के पुत्र प्रेम कुमार उर्फ़ शत्रुघ्न चौधरी के घर में लगी, जिससे देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि घर में रखा सामान निकालने का भी मौका नहीं मिल सका। आग की चपेट में आने से कपड़े, फर्नीचर, अनाज, गृह उपयोगी सामग्री और अन्य कीमती सामान सहित लाखों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने प्रयास करके आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बाद में दमकल विभाग को भी सूचित किया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा घटना का मुआयना किया गया है।
