नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुरा से शराब के नशे में हंगामा करता नशेड़ी गिरफ्तार।विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए नावकोठी प्रशासन के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना सत्यापन के दौरान संध्या गस्ती में देवपुरा से शराब के नशे में हंगामा करते देवराज उर्फ़ देबू पिता राजेश पासवान को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करवाई गई।जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
