गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना कांड संख्या 88/26 के नामजद आरोपी को पुलिस ने मुबारकपुर फुलकारी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कारी सदा के रूप में की गई है।
इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 88/26 में कारी सदा के विरुद्ध बिहार में प्रतिबंधित शराब की खरीद-बिक्री से संबंधित मामला दर्ज है। मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को मुबारकपुर फुलकारी से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
