गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी एक युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव निवासी लाल बहादुर महतो के पुत्र नीतिश कुमार ने साइबर थाना बेगूसराय को दिए आवेदन में बताया कि 24 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे उनके मोबाइल नंबर 9709856736 से जुड़े यूको बैंक खाते से अचानक 40 हजार रुपये की निकासी हो गई। उनका खाता संख्या 14910110090930 है।
बैंक द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार पहले 25 हजार रुपये निकाले गए, इसके बाद तीन बार में 5-5 हजार रुपये की निकासी की गई। इस प्रकार कुल 40 हजार रुपये खाते से गायब हो गए।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने स्वयं कोई लेन-देन नहीं किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना बेगूसराय ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
