नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा एवं रजाकपुर पंचायत से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 157/20 के अभियुक्त रामबाबू तांती, पिता हरेलाल तांती, निवासी समसा को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध गांव की ही बीना देवी, पति भेदी तांती द्वारा मारपीट एवं गाली-गलौज का मामला दर्ज कराया गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।
इसके अलावा नालसी वाद संख्या 2415/01 के फरार अभियुक्त कारी राय, पिता वीर साहव, निवासी रजाकपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
