नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत से जानलेवा मारपीट, छिनतई एवं रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मजनूपुर गम्हरिया वार्ड संख्या 03 निवासी सीमा देवी, पति रामेश्वर महतो ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने गांव के ही शशिभूषण महतो, पिता स्व. राम गुलाम महतो, पूर्वी देवी, पति शशिभूषण महतो तथा रंजन देवी, पति अरविंद महतो को आरोपित बनाया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका हाथ टूट गया। साथ ही उनसे ₹50 हजार की रंगदारी मांगी गई।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उनके गले से सोने की तीन चकती तथा कान की बाली छीन ली। घटना के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा जांचोपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
