गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अवैध देसी महुआ शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बखरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 77 लीटर महुआ शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सोनमा और बखरी गोढीयारी गांव में की गई।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है। इस दौरान सोनमा निवासी अर्जुन साह की पत्नी रजिया देवी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
