गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना कांड संख्या-50/26 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की अपहृता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही इमादपुर वार्ड-14 निवासी राम प्रवेश पासवान के पुत्र पुनीत पासवान को तेलंगाना राज्य के सिकंदराबाद स्थित आईडीए बोलाराम थाना क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को विधि सम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।
