गोपल्लव झा। AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत स्थित वार्ड संख्या-4 निवासी एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गिरफ्तार वारंटी की पहचान सहुरी पंचायत निवासी दामोदर सहनी के पुत्र धर्मेंद्र सहनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र सहनी के विरुद्ध वीरपुर थाना कांड संख्या 76/18 में न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर धर्मेंद्र सहनी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।


