गौरव कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता बखरी/बेगूसराय।
बखरी पुलिस ने दो नशेड़ी को गिरफ्तार किया है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र के बुचाय टोल निवासी गंगेश यादव के पुत्र शशि कुमार एवं सत्यदेव यादव के पुत्र मोनू कुमार को नशे के हालत में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों नशेड़ी को जांचोउपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
