नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट कलरिपयट्टू को राष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कलरिपयट्टू लीग 2026 का आयोजन 17–18 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में किया जा रहा है।लीग का संचालन (IKF) द्वारा किया जा रहा है, जिसे (SAI) की मान्यता प्राप्त है।
इस प्रतिष्ठित लीग में बिहार से 4 खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। लॉन्ग स्टाफ फाइट (बालक) वर्ग में मो रेहान अंसारी और आदर्श राज,लॉन्ग स्टाफ फाइट/चुवाडुक्कल (बालिका) वर्ग में वंदना कुमारी व अंजली कुमारी भाग लेगें।बालक वर्ग में संजीत कुमार व
बालिका वर्ग में सुभूल कुमारी कोच के रूप में जाएंगे।अंडर-18 वर्ग की इस लीग में कुल 8 स्पर्धाएँ होंगी।शीर्ष तीन विजेताओं को SAI द्वारा नकद पुरस्कार, प्रमाण-पत्र व पदक दिए जाएंगे। लीग का उद्घाटन 17 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री करेंगे।यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष आदित्य वर्मा एवं सचिव श्याम सहनी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करेंगे।
वही कलारिपयट्टू एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार एवं उपाध्यक्ष मंजेश कुमार ने बताया कि राज्य के बच्चे बच्चियों के लिए ये सुनहरा मौका है। अपने राज्य और जिला का मान बढ़ाने के लिए इन सभी बच्चे बच्चियों को बहुत- बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।वही कलारिपयट्टू एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के जिला सचिव शिवम कुमार एवं कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी बच्चों का 3 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक बेगूसराय के पसपरा गांव वार्ड नंबर 17 में कलारिपयट्टू का प्रशिक्षण कैंप चल रहा हैं ।
