गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
बखरी मे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने की। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को चादर देकर सम्मानित किया तथा चुनाव में मेहनत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान श्री पासवान ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें एनडीए के सभी घटक शामिल रहेंगे। यह कमेटी पंचायत स्तर पर विकास कार्यों, विद्यालयों की निगरानी तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करेगी। साथ ही प्रखंड स्तर पर भी 11 सदस्यीय कमेटी बनाकर आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु बीडीओ, सीओ, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से समन्वय किया जाएगा। 15 जनवरी के बाद सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा, ताकि “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का संकल्प धरातल पर उतरे। बैठक में कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
