मिंटू झा AV भारत न्युज संवाददाता मंसुरचक/ बेगुसराय
मंसूरचक / स्वच्छ्ता ही सेवा पखवाड़ा को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय के निर्देश पर सभी पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छ्ता रैली निकाली गयी। बच्चों ने विभिन्न स्वच्छ्ता नारा लगाकर आमजनों के बीच स्वच्छ्ता का संदेश दिया। बच्चों के बीच हाथ धुलाई कार्यक्रम चला कर हाथ धोने का सही तरीका बताया गया। इस क्रम में शिक्षकों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा बच्चों को बताया गया कि केवल खाना खाने से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ सही तरीके से धोकर 40-50 प्रतिशत संक्रमण से होने वाली बीमारियों से बचा सकता है। बच्चों को स्वच्छता शपथ भी दिलायी गयी।
उक्त मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक कर्मी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दशरथपुर के प्रधानाध्यापक अभय कुमार चौधरी,किरंजन कुमार,विजय कुमार,राजीव कुमार,सचिन कुमार,नौशाद अहमद,मो.साजिद आलम,आलोक कुमार,अनुभव कुमार,राजीव रजक,इंदु कुमारी मधुलिका शेखर,सुप्रिया कुमारी, किरण कुमारी,अभय कुमार सहित अन्य शिक्षक कर्मी मौजूद थे।
