गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक जगह श्रमदान” कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने किया। उन्होंने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और जनभागीदारी की सराहना की। मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव कुमार, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता कुसुम, स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. कृष्णानंद, यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, लेखपाल शशि रंजन, लिपिक अंकुर कुमार, राजकुमार यादव, किरण कुमारी, नीतू कुमारी व कमलेश कुमार ने भी भाग लिया।
