विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगूसराय
भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कूल 18 महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। उपरोक्त सभी आपरेशन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार के द्वारा किया गया। आपरेशन के दौरान एएनएम स्वेता, अनिता व गुंजा तथा जीएनएम बेवी आपरेशन में सहयोग कर रही थी। आपरेशन के बाद सभी रोगी को उचित दवा व उचित सलाह दिये गये। इस दौरान पीएचसी में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
