शिविर में महिलाओं की ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप,एनीमिया की जांच की गई, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया ,निःशुल्क दवा भी वितरित किया गया
धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता वीरपुर/ बेगूसराय
स्वास्थ्य शिविर में कुल 1126 महिलाओं की स्वास्थ्य की हुई जांच
रविवार को वीरपुर प्रखंड के नौला ,डीहपर, भवानंदपुर ,वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिमी,जगदर ,गेनहरपुर एवं पर्रा पंचायत के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्र में “स्वस्थ नारी, सशक्त नारी अभियान” के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें यक्ष्मा टीवी रोग , सामान्य चिकित्सीय परामर्श एवं टेली मेडिसिन माध्यम ,निशुल्क गैर संचारी रोग यथा ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप, स्क्रीनिंग जांच, एनीमिया जांच ,महिलाओं व युवतियों व किशोरी की माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक ,निःशुल्क मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य जांच एवं इलाज एवं निशुल्क टीकाकरण बच्चों व महिलाओं का, निःशुल्क परिवार नियोजन परामर्श,एवं गर्भनिरोधक दवा का वितरण, मानसिक रोग के प्रति जागरूक,नियमित एवं पोषण युक्त खान-पान के प्रति जागरूकता,आभा आईडी कार्ड निर्माण,एवं वय वंदना कार्ड का निर्माण, 9 से 15 वर्ष की आयु के किशोरी को एचपीवी टीकाकरण से संबंधित जानकारी की गई।

साथ ही निःशुल्क दवा भी वितरित की गई।मौके पर हेल्थ मैनेजर भवेश वर्मा , पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर राम नरेश शर्मा, आभा आईडी के डाटा ऑपरेटर रौशन कुमार, यक्ष्मा पदाधिकारी मृगांक मनोज , बीसीएम रवि राय,सीएचओ रुबी कुमारी, भारती शांडिल्य ,एएनएम प्रतिमा प्रीतम ,लक्ष्मी कुमारी ,आशा कार्यकर्ता कुमारी राम सखी, संगीता कुमारी कल्पना देवी ,चंदा कुमारी ,सुमन कुमारी ,सुधा कुमारी समेत कई स्वास्थ्य कर्मी व आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। हेल्थ मैनेजर भवेश वर्मा ने बताया कि वीरपुर प्रखंड के कुल आठ पंचायतों के सभी स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर यह स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाचार प्रेषण तक कुल 1126 महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि नौला, गारा समेत वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न महादलित टोला में शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी, हेल्थ मैनेजर द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य उप केंद्रों में शिविर का जायजा भी लिया गया।
