गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बखरी में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ), एएनएम एवं एएनएमआर के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीबी स्क्रीनिंग अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सभी पात्र लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस संबंध में आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं एएनएमआर को आयुष्मान ऐप के माध्यम से कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके।
बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, डीसीएम रतन कुमार, यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, रोहित कुमार, लेखपाल शशि रंजन, प्रखंड स्वास्थ्य कार्यकर्ता अंकुर कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।


