गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
फाइलेरिया रोग उन्मूलन को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मुकेश ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि 10 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक लाभार्थी को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। तभी हमारा प्यारा बखरी प्रखंड फाइलेरिया मुक्त बन सकेगा।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान प्रखंड अंतर्गत 78 टीमें घर-घर जाकर लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को फाइलेरिया रोधी दवा स्वयं प्रत्यक्ष देखरेख में सेवन कराकर दवा की सुरक्षा का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र कुमार,डॉ. पुष्कर,डॉ. कृष्णानंद, डॉ. सुमित शर्मा, यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, काउंसलर धर्मेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, अंकुर कुमार, हर्ष राज एवं कमलेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
