नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर गुरुवार को जांच शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित शिविर का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने किया।शिविर के दौरान कुल 62 दिव्यांग लाभार्थियों की विस्तृत चिकित्सीय जांच की गई।
जिसमें अस्थि विकलांगता के रूप में 48 एवं आंख विकलांगता के रूप में 14 दिव्यांगों की जांच की गई।इसके उपरांत सभी लाभार्थियों के लिए स्वावलंबन पोर्टल पर यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने कहा कि समाज की अंतिम कड़ी में खड़े दिव्यांगजनों को सशक्त किए बिना समाज मजबूत नहीं हो सकता।
इस दौरान जिला से आए अस्थि विशेषज्ञ डॉ दिवाकर कुमार के द्वारा सभी दिव्यांगों की जांच की गई।वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर, डॉ नितिन कुमार,डॉ. बबलू कुमार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के डाटा ऑपरेटर रविशंकर, विकास मित्र अर्जुन रजक,मुकेश राम,डाटा एंट्री ऑपरेटर पंकज कुमार,बीसीएम ऊषा कुमारी,बीएमईए संदीप चन्द्र सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।
