धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता वीरपुर /बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएचसी सहित विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्र मे “स्वस्थ नारी, सशक्त नारी अभियान” के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वीरपुर पीएचसी में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख स्मिता कुमारी, बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ,बीपीआर ओ विभा रानी आदि ने किया। मौके पर हेल्थ मैनेजर भवेश वर्मा ,पीएचसी चिकित्सा प्रभारी डा राम नरेश शर्मा समेत कई स्वास्थ्य कर्मी व आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। हेल्थ मैनेजर ने बताया कि वीरपुर प्रखंड के कुल आठ पंचायतों के सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वहीं बड़हारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कुंदन कुमार ने फीता काट कर किया । इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराते हुए लाभ लेने के अपील की।मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष वीरसेन, विक्रम, सदस्य राकेश कुमार ,हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के सीएचओ कुंदन कुमार आदि मौजूद थे। इसमें गेनहरपुर, बड़हारा , जिन्दपुर खरमौली सहित आसपास के गांवों से आशा कार्यकर्ता, जीविका समूह की महिलाएं आंगनवाड़ी सेविकाएं तथा स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। वहीं जगदर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने फीता काटकर किया। मौके पर के स्वास्थ्य कर्मी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
