गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल मिशन योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बखरी में 65 निष्क्रिय आशा कार्यकर्ताओं को एम.ए.एस.एच.ए. ऐप एवं एफ.पी.एल.एम.आई.एस. ऐप के बारे में शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रममे आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक से जोड़कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की जानकारी दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की निगरानी सरल होगी तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में काफ़ी सुधार होगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जयंत चौधरी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बीसीएम रतन कुमार, बीएचएम सुरेंद्र कुमार उपस्थिति रहे। बीसीएम द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को समुदाय स्तर पर डिजिटल रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि समय पर एवं सही डेटा एंट्री से योजनाओं का प्रभावी मूल्यांकन संभव है।
