गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को वीरपुर प्रखंड अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-41 पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इस्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के साथ-साथ 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान बच्चों की उम्र के अनुसार लंबाई, शारीरिक विकास, पोषण स्तर तथा बौद्धिक विकास का आकलन किया गया। इसके अलावा बच्चों में संभावित गंभीर बीमारियों और कुपोषण से जुड़े लक्षणों की भी जांच की गई। यह स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. संगीता कुमारी एवं एएनएम प्रेरणा कुमारी द्वारा किया गया।
डॉ. संगीता कुमारी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य कुपोषण से प्रभावित बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें सरकारी स्तर पर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि उनका समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित किया जा सके और वे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हों।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविका अलका कुमारी, सहायिका बेबी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


