धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता वीरपुर/ बेगूसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर खरमौली पुल के बलान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर करीब एक बजे दिन के आसपास की है ।युवक की डूबने की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में लोग वीरपुर बलान नदी के किनारे देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। मृतक युवक की पहचान मुरादपुर गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी योगेन्द्र यादव का 27 वर्षीय पुत्र शिवदानी कुमार के रूप में हुई है।

इधर घटना की सूचना पाकर वीरपुर डायल 112 एवं वीरपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक ऋषिकेश भारद्वाज दल बल के साथ नदी किनारे के समीप घटनास्थल पर पहुंचे एवं स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों के मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मृतक युवक के शव को बलान नदी से बाहर निकाला गया। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा पुछताछ में बताया कि युवक की नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हुई है। वीरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
