मिंन्टू झा AV भारत न्यूज संवाददाता मंसूरचक/बेगूसराय
देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि.बरौनी जिले में सहकारी विकास एवं सहकारिता शासन से सम्बंधित कार्यकर्मो को क्रियान्वित करती है। जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भर,संयुक्त स्वामित्व वाली,लोकतांत्रिक रूप से नियंत्रित एवं प्रोफेशनल ढंग से प्रबंधित सहकारी समितियों का निर्माण कर,अपने सदस्यों की सामाजिक,आर्थिक एवं सांस्कृतिक आकांक्षाओं को समृद्ध करना है।
पशुपालकों को सबल बनाने के उद्देश्य से दुग्ध संघ बरौनी द्वारा अप्रैल 2017 से किसान कल्याण कोष का गठन किया गया था। जिसमे सक्रिय सदस्यों की सामान्य मृत्यु पर उनके आश्रितों को उक्त कोष से 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.फरछीवन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति अपने 25 सक्रिय सदस्य को सदस्य कल्याण कोष से लाभ प्रदान करने का कार्य किया है।
फरछीवन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लि.के सक्रिय सदस्य स्व.बमबम चौधरी के आश्रित पत्नी रीता देवी को समिति के कर्तव्यनिष्ठ दुग्ध उत्पादक सदस्यों की उपस्थिति में 25 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक दुग्ध समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार राय मुन्ना के द्वारा प्रदान किया गया। मौके पर सचिव दीपक कुमार राय,कृष्ण कुमार चौधरी,सूर्य नारायण राय,धीरज राय,नीरज राय,रंजीत राय सहित अन्य मौजूद थे।
