नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवाद निपटारे को लेकर नावकोठी अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।आयोजित जनता दरबार में एक मामले दर्ज किए गए,जिसमें चित्रकला देवी पति स्वर्गीय भुवनेश्वर गोस्वामी बनाम राम नंदन गोस्वामी बगरस थान सिंह पर रैयती भूमि विवाद के संबंध में मामला दर्ज किया गया।
वहीं आज एक भी मामले निष्पादित नहीं किए गए।कुल 12 मामले लंबित थे।आज एक मामले दर्ज किए गए।अब कुल 13 मामले लंबित रह गए हैं।मौके पर अंचल अधिकारी सूरज कुमार,एसआई विपिन ओझा,आरओ लवली कुमारी,गोपाल कुमार निम्न वर्गीय लिपिक, अमरजीत कुमार कार्यपालक सहायक व फरियादी मौजूद थे।
