नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया। सबका सम्मान जीवन आसान निश्चय के तहत जन समस्याओं के समाधान हेतु मंगलवार को पंचायत भवन पहसारा पूर्वी में सहयोग शिविर आयोजित किया गया।
परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय राजीव कुमार ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की स्पष्ट सोच है कि जो लोग विकास से वंचित हैं उनको विकास के मुख्य धारा से जोड़ना है।जनता के कार्यों का 30 दिनों के अंदर निपटारा करना सरकार की गारंटी है।उन्होंने रिंकी कुमारी, सुमन कुमारी,मो आजाद को राशन कार्ड अपने हाथों से वितरण किया।शिविर में पहले से कुल 87 आवेदन जमा किया गया था।जिसमें 70 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया।जबकि 17 आवेदनों का निपटारा जांच पड़ताल के बाद किया जाएगा।
शिविर में नए आवेदन भी प्राप्त हुए।शिविर में बिजली विभाग के 3, खाद्य आपूर्ति विभाग के 4,राजस्व विभाग के 18,सामाजिक सुरक्षा से 5,पंचायती राज विभाग से 8 एवं ग्रामीण विकास विभाग से 9 आवेदन प्राप्त हुए।अगला सहयोग शिविर 9 जून को डफरपुर पंचायत भवन पर लगाया जाएगा।
विदित हो कि आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने और उसके निदान हेतु राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।वर्तमान में लोक सेवाओं के ससमय प्रदायगी तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विलंब या शिकायत के निराकरण हेतु बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 एवं बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 लागू है।
मौके पर बीडीओ राहुल रंजन, सीओ सूरज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी,थानाध्यक्ष मो फिरदौस, बीपीआरओ जितेंद्र कुमार,बीसीओ अनिल कुमार चौधरी,एलईओ मेघा वर्मा,बीएओ रौशन कुमार,कनीय विद्युत अभियंता विमल कुमार साहा, मुखिया दिनेश यादव, सरपंच संजीव कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष दिलीप महतों एवं फरियादी मौजूद थे।
