नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों की बैठक प्रखंड कार्यालय में बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता बी सी ओ अनिल कुमार चौधरी ने की। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों को आनलाइन निबंध शुरू कर दिया जाएगा।किसान पैक्स के माध्यम से जितना धान बेचना चाहते हैं आवेदन में वजन को दर्शना है।साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 प्रति क्विंटल है।जबकि ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2389 रुपया प्रति क्विंटल है।धान बेचने के इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर अतिशीघ्र निबंध कराकर विभाग के पास आवेदन भेजें ।मौके पर पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,रणवीर सिंह, महेश सिंह,मनोहर महतो,संजीव सिंह, अशोक महतो, राजेश कुमार,संजय कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
