नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा के जयमंगला ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान में वार्षिक परीक्षा परिणाम का प्रकाशन सह वर्ग आठवी के बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया ।अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामाशीष सिंह गुरुजी ने की।संचालन डायरेक्टर नवीन कुमार पाठक के द्वारा की गई।
इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को शील्ड और मेडल से सम्मानित किया गया।कुल 350 छात्र- छात्राओं में 32 छात्र- छात्राओं को उत्कृष्टता के आधार पर सम्मानित किया गया।वहीं वर्ग आठवीं के 16 छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह के दौरान सर्टिफिकेट, प्रशस्ति पत्र और पदक से नवाजा गया।इस दौरान प्रधानाध्यापक राम आशीष सिंह ने कहा कि प्रतिभा और लगन किसी की बपौती नहीं होती।प्रतिभा जिस विद्यार्थी में हो वह हर मुकाम हासिल कर सकता है।
वहीं स्कूल के डायरेक्टर नवीन कुमार पाठक ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल समारोह नहीं है बल्कि छात्रों की उपलब्धियों और क्षमताओं का उत्सव है।उन्होंने छात्र- छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आपकी कमी विद्यालय में महसूस होगी लेकिन जब आप अन्य विद्यालय में जाकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो विद्यालय परिवार को गर्व होगा। मेहनत और लगन से पढ़ाई कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस दौरान शिक्षक आलोक कुमार, अंशु कुमार, नितेश कुमार, राजू कुमार, अंकित कुमार,शिक्षिका आरती कुमारी, संगम कुमारी, कामाक्षी कुमारी, संगीता कुमारी,भारती कुमारी,कोमल कुमारी, सोनाली कुमारी व छात्र -छात्राएं सिद्धिमां, शालिनी,सुहानी,सन्नी,सोनी,कृष्णा,सिंटू, साक्षी,अभिनंदन,सोनी एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे।
