गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
नगर भाजपा द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम मक्खाचक स्थित केवायपी केन्द्र पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य, जागीर गाछी ठाकुरबाड़ी के सचिव राजकिशोर राज, अभिमन्यु केसरी, संतोष साहु, श्रवण साह, शिम्पी गांधी, अंकी देव, माधुरी कुमारी, कविता, बॉबी देवी, शंभू पोद्दार, दिलीप पोद्दार और संजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन द्वारा पार्टी के स्थापना काल से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।
