गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे दो वारंटियों के घर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। पुलिस पदाधिकारी ऋषिकेश भारद्वाज ने शस्त्र बल के साथ अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों के घर पहुंचकर यह कार्रवाई की।

इस दौरान पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों को स्पष्ट रूप से कहा कि नामजद आरोपी जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो पुलिस आगे कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घर-द्वार की कुर्की-जब्ती कर सकती है।
थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि भवानंदपुर वार्ड संख्या 5 निवासी फुद्दो पासवान के पुत्र साधु पासवान तथा मुबारकपुर वार्ड संख्या 9 निवासी मोहम्मद युनूस के पुत्र मासूम के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर उनके घर इश्तेहार चिपकाया गया है।
