गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई सलौना स्टेशन के बाहर की गई, जहां बखरी निवासी श्रवण प्रसाद के पुत्र राजकुमार के पास से 8.610 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
वहीं दूसरी कार्रवाई भी सलौना स्टेशन के बाहर से की गई, जहां एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 4.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के केवाल निवासी रामप्रवेश यादव के पुत्र विकेश कुमार और रामसागर यादव के पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई है।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बरामद शराब और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के कार्रवाई से शराब कारोबारी में हरकंप का माहौल देखा जा रहा है।
