गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टमटम स्टैंड चौक के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय अखंड सीताराम नवाह यज्ञ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। यज्ञ के समापन के अवसर पर आयोजन समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

यह शोभायात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखा गया और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
मौके पर पैक्स अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह, संजीत राय, सुधेश कुमार, डॉ. राम सागर सिंह, चुन्नू कुमार चंदन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
