गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चकहमीद गांव निवासी मो. मुस्तकीम मियां के पुत्र मो. एहतशाम के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
