नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
मद्यनिषेध कानून के तहत अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बखरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.260 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गैस गोदाम, मक्खाचक स्थित रामचंद्र राय के डेरा पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वहां से “ऑफिसर चॉइस फ्रूटी” ब्रांड की कुल 1.260 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है।
थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि इस मामले में मक्खाचक निवासी स्व कुशो राय के पुत्र रामचंद्र राय के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

