नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर वार्ड संख्या 8 में गाली गलौज करने व ईंट पत्थर से पीट कर घायल करने का मामल प्रकाश में आया है।
सूचक स्वर्गीय रमाकांत शर्मा के पुत्र कैलाश शर्मा ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठे थे।उसी समय गांव और वार्ड के ही बोतल साह के पुत्रों प्रकाश शाह और पवन शाह,पवन शाह की पत्नी रजनी देवी,जय जय राम साह की पत्नी सोनी देवी,प्रकाश शाह की पत्नी सुदामा देवी, प्रकाश शाह के पुत्र संतोष कुमार गाली गलौज करते हुए मेरे दरवाजे पर आ धमका।
मैंनें जब इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने ईंट पत्थर से पीट कर घायल कर दिया।लोगों ने जख्मी हालत में पीएचसी नावकोठी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया।
प्रभारी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने उक्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
