गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब और नशीले पदार्थ से जुड़े मामलों में गिरफ्तारी एवं प्राथमिकी दर्ज की है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि करेटार वार्ड 2 निवासी भातु चौधरी की पत्नी सीता देवी को उनके घर से 6 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
वहीं एक अन्य मामले में 100 एमएल का कोडिंग युक्त सिरप की 17 बोतल बरामद की गई है। इस मामले में इस्माइल नगर वार्ड संख्या 22 निवासी पंकज तांती के पुत्र राजा कुमार एवं उनकी पत्नी संगीता देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
इसके अतिरिक्त इस्माइल नगर निवासी राजेंद्र राम के पुत्र सोनू कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। चिकित्सकीय जांच के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
