गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के गढ़ी टोला, इस्माइल नगर, अक्हा,बागवन सिमरी, शकरपुरा, पठानटोली के मस्जिदों में रमजान मुबारक के पाक महीने में पहली जुम्मे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज में बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने शिरकत की और मुल्क में अमन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं।वही पठान टोली स्थित नूरे मोहम्मदी मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले बयान करते हुए मौलाना हजरत रहमत अली कादरी ने रमजान की फजीलत पर रोशनी डाली।
इस दौरान नमाज अदा करने वालों में मुस्ताक खान, शोएब अहमद खान कादरी, मोहम्मद रफी अहमद खान , ओवैस खान, निसार खान, शमीम अख्तर खान, जफर हसन खान, शाहनवाज खान, फरहान खान,शकील शाह, इकबाल शाह,आतिफ खान, शहिद खान, नेहाल खान, मोहम्मद फैयाज खान, मो. फुन्ना,फरदीन खान, मो. अयूब, मो. कुदूस, टिंकू खान, मोहम्मद रजी अहमद खान, मिस्टर खान,खालिद खान, मुस्तफा खान समेत अन्य नमाजी शामिल थे।
नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और देश में शांति व खुशहाली के लिए दुआ की।इस दौरान मस्जिद परिसर में रूहानी माहौल देखने को मिला। रमजान के पहले जुमे की नमाज को लेकर इलाके में खास उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे अपने लिए खुशकिस्मती बताया।
