गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बिहार राज्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी, बेगूसराय के निदेशानुसार जनता दल (यूनाइटेड) नगर परिषद बखरी का सांगठनिक निर्वाचन गायत्री मंदिर, बखरी में सम्पन्न हुआ।निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप ठाकुर, एवं पर्यवेक्षक राम प्रवेश महतों की उपस्थिति में कुमारी संगीता राय को उपस्थित क्रियाशील सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुनः निर्विरोध नगर अध्यक्ष पद पर चयन किया। निर्वाचन के समय क्रियाशील सदस्यों में उमेश पाठक ,जवाहर राय, कपिलेश्वर महतों, एहतेशाम अंसारी, पिंटु राम, निशांत वर्मा,शंभू तांती,पंकज साह,मैरी केशरी,सुरेश सहनी, संतोष रजक, बीरबल ठाकुर, कृष्ण कुमार, निरंजन पौदार,नाथो महतो सहित तमाम क्रियाशील सदस्य उपस्थित थे।
