गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सूर्यकांत पासवान के चरित्र हनन के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए फर्जी वीडियो मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता गौतम सिंह राठौर को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक व भ्रामक वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था, जिससे जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल हो सके। मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भाजपा नेता गौतम सिंह राठौर को मुख्य आरोपी के रूप में चिन्हित किया। सोमवार को आरोपी न्यायालय में आत्म समर्पण किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।
