नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
जनादेश के साथ विश्वासघात बर्दाश्त नहीं करेगा बिहार।ये बातें भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने नावकोठी प्रखंड के समीप अयोध्या प्रसाद सिंह के खेल मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कहा 25 से 30 फिर से नीतीश के नाम पर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई और 6 माह भी नहीं बीता सत्ता लोलुप बीजेपी ने नीतीश कुमार को दिल्ली का रास्ता दिखा मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने की बेताबी को दिखला दिया है। उन्होंने कहा देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,कृषि संकट और हिंसा,हत्या, बलात्कार,लुट व दमन तेजी से बढ रहा है।इसके लिए मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार है।
अध्यक्षता प्रखंड सचिव शैलेन्द्र सिंह ने की।कार्यक्रम को चन्द्रदेव वर्मा, मुक्तिनारायण सिंह, जनार्दन सिंह अवकाश प्राप्त शिक्षक, रामकुमार तांती,अर्जुन पंडित,दीपक कुमार, रामानंद महतो,मो० साइन,राजेन्द्र यादव, अंजनी कुमार,श्याम कुमार,संजय ठाकुर, रणबीर सिंह,मनोज सिंह ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि सभी भूमिहीन परिवारों को 5-5 डिसमिल वास भूमि, आवास व रोजगार उपलब्ध कराया जाय और बेदखल पर्चाधारियों को जमीन पर दखल दिलाई जाए।अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।किसानों को कृषि कार्य में ससमय खाद-बीज, रसायनिक दवाइयां और डीजल अनुदान दिया जाए।
महेशवाड़ा एवं पहसारा पश्चिम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहे वार्ड 13 में नाला निर्माण की जांच और सरकारी फंडों की लुट की उच्चस्तरीय जांच की जाय।सफाई कर्मी के मानदेय का भुगतान अविलंब किया जाए।पहसारा पश्चिमी के वार्ड संख्या 13 में खेसरा 5651 से वरिय अधिकारी के आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।इसे अविलंब हटाया जाए। आवास योजना के लाभार्थियों को बकाया राशि का भुगतान किया जाए।
बिजली बिल सुधार और नया कनेक्शन मीटर लगाने में नाजायज रुपए नहीं देने पर महिनों आफिस का चक्कर लगवाया जाता है।इसपर रोक लगाई जाए।अंत में 7 सूत्री मांग पत्र प्रखंड कार्यालय को सौपा गया।
