By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता दूसरी बार बने मंत्री,क्षेत्र में खुशी की लहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता दूसरी बार बने मंत्री,क्षेत्र में खुशी की लहर
राजनीति

बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता दूसरी बार बने मंत्री,क्षेत्र में खुशी की लहर

AV BHARAT NEWS
Last updated: November 20, 2025 9:30 pm
AV BHARAT NEWS
9 months ago
Share
SHARE

मिन्टू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक सुरेंद्र मेहता को एक बार फिर बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक इसे क्षेत्र के विकास और राजनीतिक प्रभाव के लिए महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

2025 के विधानसभा चुनाव में सुरेंद्र मेहता ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1,00,300 मत हासिल कर जबरदस्त जीत दर्ज की। इससे पहले 2020 के चुनाव में उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई के अवधेश कुमार राय को महज 484 मतों के अंतर से हराकर विधायक बने थे।

उनकी राजनीतिक यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी रही है। वर्ष 2010 में भाजपा ने उन्हें बेगूसराय नगर सीट से प्रत्याशी बनाया, जिसमें उन्होंने शानदार जीत दर्ज की और अपनी पहचान मजबूत की। 2015 के विधानसभा चुनाव में वे इसी सीट से हार गए। लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा बनाए रखा और 2020 व 2025 में बछवाड़ा से उतारा,जहाँ उन्होंने लगातार जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार विधान सभा का सदस्य बनने का गौरव हासिल किया।

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन
विधायक सुरेंद्र मेहता का प्रारंभिक जीवन अत्यंत साधारण रहा। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव किरतौल से शुरू हुई। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा राधा कृष्ण चमरिया हाई स्कूल,बरौनी से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने जीडी कॉलेज,बेगूसराय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

युवा अवस्था में वह साम्यवादी विचारधारा से प्रभावित होकर सीपीआई से जुड़े रहे। लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सक्रिय राजनीति में मजबूत स्थान बनाया। उनके पिता स्व.पल्लव मेहता भारतीय रेल में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। साधारण परिवार से आने के बावजूद सुरेंद्र मेहता ने लगातार संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। श्री मेहता को मंत्री बनने पर संपूर्ण जिलें में हर्ष है।

You Might Also Like

वीरपुर में आचार संहिता का उल्लंघन, पोस्टर चिपकाने वाले पर मामला दर्ज
तेघड़ा में मंत्री विजय चौधरी बोले एनडीए सरकार ने बिहार को नई दिशा दी
कांग्रेसियों ने बताया मनमोहन सिंह को ‘21वीं सदी के भारत का निर्माता
15 जुलाई की छात्र रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने की बैठक
जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत : अरुण शंकर प्रसाद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article हो हंगामा करते एक नशेरी गिरफ्तार
Next Article नीतीश के खास ‘ विजय चौधरी ‘ ने नौवीं बार संभाली मंत्री पद की बागड़ोर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up