गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा घोषित 38 सदस्यीय प्रदेश पदाधिकारियों की टीम में बेगूसराय जिले से एकमात्र सुनील राम को स्थान मिला है। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र निवासी एवं बिहार भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व प्रांतीय संयोजक रहे सुनील राम को पार्टी का प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
पार्टी के जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने जानकारी देते हुए कहा कि संघ और विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे सुनील राम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर प्रदेश नेतृत्व ने समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। अनुसूचित समाज से आने वाले नव मनोनीत प्रदेश मंत्री सुनील राम का बखरी क्षेत्र से भी खासा जुड़ाव रहा है। सुनील राम को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन, शिम्पी गांधी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
