गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
बखरी के बगरस ठाकुरबाड़ी में महागठबंधन की बैठक में भाकपा नेता जितेन्द्र जितू ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार किसानों को खाद देने में विफल रही है, जिससे उन्हें महंगे दामों पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही और भ्रष्टाचार चरम पर है, और सरकार चुनावी लाभ के लिए लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है।राजद नेता जयकांत यादव ने विधायक सूर्यकांत पासवान द्वारा चंद्रभागा नदी पर पुल की स्वीकृति को उपलब्धि बताया। रितेश कुमार ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। बैठक में महागठबंधन की 25 सदस्यीय पंचायत संचालन समिति गठित की गई, जिसके संयोजक जयकांत यादव बनाए गए। निर्णय लिया गया कि हर सप्ताह बूथ बैठक होगी और 24 सितंबर को विधायक सूर्यकांत पासवान राटन पंचायत का दौरा करेंगे।
