गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
चुनावी माहौल के बीच प्रशासन ने बिना अनुमति के चलाए जा रहे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जन सुराज का झंडा और पोस्टर लगाकर मारुति स्विफ्ट डिज़ायर एवं ई-रिक्शा को प्रचार कार्य में बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के इस्तेमाल किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद बिना अनुमति प्रचार सामग्री या वाहन का उपयोग कानूनन अपराध है। पुलिस की इस कार्रवाई से बखरी विधानसभा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
