गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामपुर वार्ड संख्या 17 निवासी नाथो दास के पुत्र चंदन दास के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदन दास को नशे की हालत में पकड़ा गया। मेडिकल के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
