गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान डिक्सन यादव पिता मनटुन यादव, ग्राम भिखारी घाट, थाना अलौली, जिला खगड़िया के रूप में की गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवक की अवैध हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और सत्यापन के बाद संबंधित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियार रखना कानूनन अपराध है और इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं भी अवैध हथियार या आपराधिक गतिविधि से जुड़ी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
