मुख्य कारोबारी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 बोतल प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप (100 एमएल) बरामद की है।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बखरी इस्माइल नगर निवासी सियोराम तांती के पुत्र बिहारी तांती ने अपने घर के सामने स्थित मकई के खुट्टी में बड़ी मात्रा में कोडिन युक्त सिरफ की बोतलें छिपाकर रखी हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और मौके से 115 बोतल कोडिन युक्त सिरप बरामद की। बरामद सभी बोतलें 100 एमएल की हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन बोतलों की सप्लाई क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के लिए की जा रही थी। पुलिस अब इस धंधे में संलिप्त मुख्य कारोबारी की पहचान में जुट गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि बखरी थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में ऐसे कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
