गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के डरहा थानसिंह गांव में बंद घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित वासुदेव प्रसाद सिंह के पुत्र पुलिन्दर प्रसाद सिंह ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ 11 मार्च 2026 को निजी कार्य से गुजरात गए हुए थे।
उन्होंने बताया कि 29 मार्च 2026 को रात करीब 12:45 बजे जब वे अपने घर लौटे और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे आभूषण एवं नगदी गायब हैं।घटना की सूचना बखरी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
