गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में मंगलवार की देर रात पति ने अपनी पत्नी को शराब पीने से मना करने पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय जूली कुमारी, पत्नी जितेन्द्र कुमार के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, जितेन्द्र कुमार शराब की लत का शिकार था और नशे में अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा करता था।
मंगलवार की रात भी जब पत्नी ने उसे शराब पीने से रोका, तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर जितेन्द्र ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।आग की लपटों में घिरी जूली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। यह घटना दिखाती है कि शराब की लत न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है।
